सभी सूचनाएँ / All notifications
Rajasthan · Jhalawar

Yoga Trainer selection — Ayurved Department, Jhalawar

वेब-अभिलेख: राजस्थान के जिला जलावाड़ स्थित आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित चयन प्रक्रिया के संदर्भ में MPYPCP के मान्यता प्राप्त झालावाड़ केंद्र के प्रशिक्षुओं की उपलब्धि।

झालावाड़ केंद्र — अठारह छात्रों की योग प्रशिक्षक पद पर नियुक्ति
चित्र: समाचार अभिलेख · झालावाड़ केंद्र · 2024

आधिकारिक सूचना (हिंदी व अंग्रेज़ी)

सन्दर्भ / Reference
MPYPCP–Web–RJ–JHL–YTR–2024–03
दिनांक / Issued (web record)
19 March 2024 (IST)
विषय / Subject
योग प्रशिक्षक पदों पर चयन — चयनित प्रशिक्षुओं की सूचना / Selection to Yoga Trainer posts — list of selected trainees

हिंदी में सूचना

आयुर्वेद विभाग, जिला जलावाड़, राजस्थान के उपनिदेशक द्वारा फरवरी 2024 में प्रकाशित सूचना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उक्त प्रक्रिया के फलस्वरूप महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद् के मान्यता प्राप्त झालावाड़ केंद्र के अठारह प्रशिक्षु—जिन्होंने संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट दक्षता एवं प्रदर्शन प्रदर्शित किया—को विभाग द्वारा योग प्रशिक्षक के पदों पर चयनित किया गया।

यह उपलब्धि संबंधित प्रशिक्षुओं के लिए गौरव का विषय है तथा योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देती है। केंद्राध्यक्ष श्रीमती रवीना भट्ट ने प्रशिक्षुओं की अध्ययनशीलता, दृढ़ संकल्प व अनुशासन की प्रशंसा की और कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षु ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

चयनित प्रशिक्षकों के नाम: दिलीप कुमार, शंकर सिंह, संगीता रावत, विष्णु प्रसाद दांगी, रोशन दांगी, कैलाश चंद शर्मा, टीना शर्मा, दिनेश कुमार नागर, आशा मेरौठा, शिवनंदन सुथार, रीना कारपेंटर, इंद्रा, नितिन व्यास, चेतना कुमारी शर्मा, कपिल उपाध्याय, योगेश्वर मालव, बृजेश कुमारी मालव तथा आशा शाक्यवाल।

संस्थान उक्त सभी को उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित करता है तथा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

English

Under the notice issued by the Deputy Director, Ayurved Department, Jhalawar District, Rajasthan, applications were invited in February 2024. Following that process, eighteen trainees of the MPYPCP-affiliated Jhalawar centre—who demonstrated outstanding competence during the Council's training programme—have been selected for Yoga Trainer positions in the department.

This is a matter of pride for the trainees and a positive signal for yoga and naturopathy education. Centre Head Smt. Ravina Bhatt commended their dedication and discipline, noting that each trainee established a distinct identity during the programme.

Selected trainees: Dilip Kumar; Shankar Singh; Sangeeta Rawat; Vishnu Prasad Dangi; Roshan Dangi; Kailash Chand Sharma; Tina Sharma; Dinesh Kumar Nagar; Asha Merotha; Shivanandan Suthar; Reena Carpenter; Indra; Nitin Vyas; Chetna Kumari Sharma; Kapil Upadhyay; Yogeshwar Malav; Brijesh Kumari Malav; Asha Shakyawal.

MPYPCP extends congratulations and reaffirms its commitment to quality training.

महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद् (MPYPCP) मुख्यालय: 41, विनायक सिटी, तक्रोही, इंदिरा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश — 226016। Head Office: 41, Vinayak City, Takrohi, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh — 226016, India.

विस्तृत समाचार प्रारूप (News) में पढ़ने हेतु नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करें। For the full news-style article, use the link below.